{"_id":"63e5fd6c85d4dc84d708c067","slug":"dharamshala-news-man-loses-42-thousand-rupee-in-cybercrime-fraud-in-dharamshala-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala News: हेलो! पहचाना नहीं...और खाते से गायब हो गए 42 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala News: हेलो! पहचाना नहीं...और खाते से गायब हो गए 42 हजार
Fri, 10 Feb 2023 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:47 PM IST
सार
राजा सिंह को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। शातिर ने उसे उसका रिश्तेदार बताया और कहा कि मेरा क्रेडिट कार्ड नहीं चल रहा है और मुझे पैसे भेजने हैं। आप मुझे अपना गूगल-पे नंबर दे दें जिस पर मैं आपको पैसे भेजता हूं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेलो! पहचाना नहीं...आप अंदाजा बताओ। शर्मा जी आप...ठीक पहचाना। और सुनाओ कैसे हो। घर-परिवार में सब ठीक है न...। कुछ इस तरह से एक शातिर ने धर्मशाला में रह रहे हरियाणा और बिहार के दो व्यक्तियों को अपने झांसे में लेकर 42 हजार रुपये का चूना लगाया है। इस संदर्भ में पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करवा दी। लेकिन आरोपी की शिनाख्त होने के बाद भी न तो उसे गिरफ्तार किया गया और न ही शातिर से पैसों की रिकवरी करवा कर पीड़ितों को लौटाई गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व धर्मशाला में कार्य करने वाले हरियाणा निवासी राजा सिंह को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। शातिर ने उसे उसका रिश्तेदार बताया और कहा कि मेरा क्रेडिट कार्ड नहीं चल रहा है और मुझे पैसे भेजने हैं। आप मुझे अपना गूगल-पे नंबर दे दें जिस पर मैं आपको पैसे भेजता हूं और जब आप मुझसे मिलोगे तो मैं तुमसे ले लूंगा। इसके बाद हरियाणा निवासी ने गूगल पे चलाने में अनभिज्ञता जताई और अपने बिहार निवासी अन्य साथी को इस बारे में बताया।
विज्ञापन
उसने शातिर से बात की और उसके बताए अनुसार गूगल पे पर कार्य करने लगे। इस दौरान शातिर ने उन्हें एक लिंक भेजा जिसे खोलने के बाद उसके खाते से 31 हजार रुपये कट गए। इसके बाद शातिर ने कहा कि इनके खाते पर पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं आप मुझे अपना नंबर बताए। साथी की जान-पहचान का व्यक्ति होने की बात सामने आने पर उसने भी वहीं किया।
विज्ञापन
ऐसा करने के बाद उसके खाते से भी 11 हजार रुपये कट गए। इसके बाद शातिर का फोन बंद हो गया। वहीं पीड़ितों ने इस संदर्भ में साइबर अपराध शाखा में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। वहां से उन्हें ज्ञात हुआ कि शातिर का दिल्ली स्थित पीएनबी बैंक की शाखा में अकाउंट है।
इसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद से उसके खाते को सीज करवा दिया। लेकिन इसके बाद भी शातिर ने अपने अकाउंट से पैसे निकलवा लिए। जबकि पीड़ितों को फिर से मायूसी हाथ लगी। वहीं पीड़ितों ने बताया कि अब जब वे संबंधित बैंक के मैनेजर से बात कर रहे हैं, तो वह उन्हें घूमा रहा है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस प्रशासन की ओर से कई बार लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे किसी भी फोन कॉल पर पूरी तरह से विश्वास न करें। इस संदर्भ में पुलिस में मामला दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - डॉ. खुशहाल चंद शर्मा, एसपी कांगड़ा