फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Employment fair will be organized in ITI Dadi, New Holland Tractor Company will fill 200 posts

धर्मशाला: आईटीआई दाड़ी में लगेगा रोजगार मेला , न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी भरेगी 200 पद

Mon, 14 Oct 2024 12:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Oct 2024 12:17 PM IST
सार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने बताया कि 15 अक्तूबर को न्यू होलैंड ट्रैक्टर कंपनी नोएडा की ओर से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन आईटीआई में किया जाएगा। 

विज्ञापन
Dharamshala: Employment fair will be organized in ITI Dadi, New Holland Tractor Company will fill 200 posts
रोजगार के अवसर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

न्यू होलैंड ट्रैक्टर कंपनी हिमाचल प्रदेश की 50 महिलाओं सहित 200 युवाओं को रोजगार देगी। इसके लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 15 अक्तूबर को आईटीआई दाड़ी में होगा। इस दौरान 2022 से 2024 तक के पासआउट अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने बताया कि 15 अक्तूबर को न्यू होलैंड ट्रैक्टर कंपनी नोएडा की ओर से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन आईटीआई में किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में पुरुषों में फीटर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर और पेंटर व्यवसाय में प्रशिक्षण पास युवा हिस्सा ले सकते हैं, जबकि किसी भी ट्रेड में पास महिलाएं इस कैंपस इंटरव्यू के लिए पात्र होंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 50 महिलाओं, जबकि 150 पुरुषों के पद भरे जाएंगे। कैंपस इंटरव्यू में पास होने वाले अभ्यर्थियों को नोएडा स्थित कंपनी के प्लांट में नियुक्ति दी जाएगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10:00 बजे तक संस्थान में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ 10वीं व आईटीआई के मूल प्रमाण, आधार कार्ड व तीन फोटोग्राफ के साथ अन्य सभी प्रमाणपत्रों की फोटोकापियां साथ लेकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed