{"_id":"63d3e32d9f911c33541a1603","slug":"dharamshala-cricket-stadium-will-open-only-after-india-australia-match-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala News: भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद ही खुलेगा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala News: भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद ही खुलेगा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम
Fri, 27 Jan 2023 08:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Jan 2023 08:15 PM IST
सार
धर्मशाला में भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच की तैयारियों चलते पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी गई है। अब मैच के बाद ही बाहरी राज्य और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले पर्यटक स्टेडियम में जा सकेंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच की तैयारियों चलते पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी गई है। अब मैच के बाद ही बाहरी राज्य और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले पर्यटक स्टेडियम में जा सकेंगे। टेस्ट मैच के बाद ही स्टेडियम को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। धर्मशाला स्टेडियम में मैच की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सभी स्टैंडों में लगाई गई कुर्सियों को उखाड़ कर वहां पर वाटरप्रूफिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते पर्यटकों की एंट्री बंद की गई है। 15 फरवरी तक मैदान सहित स्टैंडों के काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
स्टेडियम की क्लब लॉज, कॉरपोरेट बाॅक्स सहित कॉलेज एंड पवेलियन की छतों की पुरानी चादरों को उखाड़कर नई टीन की चादरें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा स्टेडियम के सभी स्टैंड में टूटी कुर्सियों को ठीक करने के साथ वाटरप्रूफिंग का काम चल रहा है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की तैयारियों के चलते स्टेडियम में पर्यटकों की एंट्री बंद की गई है। मैच के बाद ही आम लोगों और पर्यटकों के लिए स्टेडियम खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के सभी स्टैंडों को सुधार जा रहा है और 15 फरवरी तक सभी काम पूरे करने का टारगेट रखा गया है। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को मैच की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक होगी।
विज्ञापन