फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala: A new strategy will be made for Dalai Lama's Z category security

धर्मशाला: दलाई लामा की जेड श्रेणी की सुरक्षा को लेकर नए सिरे से बनेगी रणनीति

Mon, 03 Mar 2025 11:44 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Mar 2025 11:44 AM IST
सार

दलाई लामा को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा के बाद व्यवस्था को लेकर पूरा खाका तैयार किया जाएगा। हाल ही में सीआरपीएफ और कांगड़ा पुलिस की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई है।

विज्ञापन
Dharamshala: A new strategy will be made for Dalai Lama's Z category security
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : संवाद

विस्तार

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा के बाद व्यवस्था को लेकर पूरा खाका तैयार किया जाएगा। हाल ही में सीआरपीएफ और कांगड़ा पुलिस की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई है। अब जेड श्रेणी की सुरक्षा में अपनाई जानी वाली प्रक्रियाओं को लेकर दोबारा से रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए सीआरपीएफ के अधिकारियों, कांगड़ा पुलिस और तिब्बती सुरक्षा अधिकारियों की 20 मार्च को बैठक होगी। जानकारी के अनुसार बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को केंद्र सरकार ने हाल ही में जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इसमें सीआरपीएफ के 20 जवानों की तैनाती हुई है।

विज्ञापन


वहीं, हिमाचल पुलिस के भी 120 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। इसके साथ ही तिब्बती सुरक्षा कर्मी भी दलाई लामा की सुरक्षा में हैं। जेड श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद सीआरपीएफ के जवानों के ठहराने से लेकर उनके लिए वाहनों की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए जिला प्रशासन को भी इन जवानों की आवासीय व्यवस्था करवाने के लिए कहा गया है। उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा व्यवस्था में 20 सीआरपीएफ जवानों की तैनाती हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 20 मार्च को सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed