फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dhaniram Shandil said Give benefit of Sukh Ashray Yojana to orphan children

Himachal: धनी राम शांडिल बोले- अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना का दें लाभ

Wed, 09 Aug 2023 05:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Aug 2023 05:23 PM IST
सार

निशुल्क शिक्षा, कौशल विकास के अवसर, कॅरिअर परामर्श, विवाह अनुदान, घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाएं देने से इन बच्चों को जीवन में उपयोगी कार्य करने में मदद मिलेगी जिससे समाज को लाभ होगा।

विज्ञापन
dhaniram Shandil said Give benefit of Sukh Ashray Yojana to orphan children
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है।

विज्ञापन


सरकार ने पहले ही निर्णय में इन बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाने का संकल्प लिया है। इसके बाद इन बच्चों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष शुरू किया गया है। शांडिल ने अधिकारियों को योजना का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर पात्र बच्चे को कल्याणकारी योजना का लाभ मिलना चाहिए। निशुल्क शिक्षा, कौशल विकास के अवसर, कॅरिअर परामर्श, विवाह अनुदान, घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाएं देने से इन बच्चों को जीवन में उपयोगी कार्य करने में मदद मिलेगी जिससे समाज को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एम सुधा देवी, निदेशक महिला एवं बाल विकास रूपाली ठाकुर, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा संदीप कुमार, निदेशक (अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तीकरण) प्रदीप कुमार, अतिरिक्त निदेशक महिला एवं बाल विकास मोहन दत्त एवं अतिरिक्त सचिव वित्त विनय कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed