{"_id":"5ca0b6a3bdec2214666d83aa","slug":"dhani-ram-shandil-press-conference-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानों के हितों की रक्षा, एनएच रेल विस्तार प्रमुख मुद्दे: शांडिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानों के हितों की रक्षा, एनएच रेल विस्तार प्रमुख मुद्दे: शांडिल
Sun, 31 Mar 2019 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Mar 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
कर्नल धनीराम शांडिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि बागवानों के हितों की रक्षा करना, नेशनल हाईवे का निर्माण और प्रदेश में रेल नेटवर्क का विस्तार करना प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे। इन मुद्दों को संसद में वह तब तक उठाते रहेंगे, जब तक इनका समाधान नहीं हो जाता।
विज्ञापन
कर्नल धनीराम शांडिल रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव असत्य के खिलाफ लड़ा जाएगा। केंद्र सरकार पिछले पांच साल तक झूठ बोलती रही। लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए गए। लोगों का कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों में अटूट विश्वास रहा है। कहा कि वह लंबे समय तक सेना में सेवाएं देते रहे हैं। उन्हें मालूम है कि सेनाओं की अपनी सीमाएं होती हैं। इनका एक ही मकसद सिर्फ देश की सुरक्षा रहता है। देश की सेनाओं पर कोई राजनीतिक चर्चा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
वह शिमला संसदीय क्षेत्र की समस्याओं से परिचित हैं। क्षेत्र की हर पंचायत, गांवों में जाकर लोगों से मिलते रहे हैं। राज्य में 69 नेशनल हाईवे घोषित किए थे परंतु अभी तक किसी भी एनएच की डीपीआर नहीं बनाई जा सकी है। किसी भी एनएच में काम शुरू नहीं हुआ है। प्रदेश के सेब उत्पादक क्षेत्रों में नेशनल हाईवे का निर्माण करना जरूरी है। प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की जरूरत है।
विज्ञापन
कहा कि मंडी मध्यस्थता योजना को लागू करने के साथ विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का मामला भी उठाया जाएगा। हिमाचली सेब के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती विदेशी सेब की है। विदेशों से काफी मात्रा में सेब देश की मंडियों में आ रहा है। विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का मामला भी उठाया जाएगा।
विरोध करने वाले भी प्रचार में साथ चलेंगे
शांडिल से पूछा गया कि शिमला जिले के जो आवेदक आपको टिकट देने के खिलाफ थे, क्या वे नेता अब आपके साथ प्रचार करने के लिए साथ चलेंगे? इस पर धनीराम शांडिल बोले, मामले को प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से उठाया गया है। उनका मानना है कि विरोध करने वाले नेता भी प्रचार में साथ चलेंगे।