Shimla News: धामी के भूपेंद्र ने बादशाह पहलवान को चित कर जीता दंगल, छोटी माली पर कृष्णा का कब्जा
दंगल में धामी के पहलवान भूपेंद्र ने बड़ी माली का खिताब जीता है। पट्टी के पहलवान बादशाह उपविजेता बने। छोटी माली पर सोनीपत के कृष्णा ने हरियाणा के रमन को हराकर कब्जा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे घणाहट्टी क्षेत्र में आयोजित दंगल में धामी के पहलवान भूपेंद्र ने बड़ी माली का खिताब जीता है। पट्टी के पहलवान बादशाह उपविजेता बने। छोटी माली पर सोनीपत के कृष्णा ने हरियाणा के रमन को हराकर कब्जा किया। स्पोर्ट्स कल्चरल वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने विजेता पहलवानों को ट्राफी सहित नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बड़ी माली के विजेता को 51,000 और छोटी माली के विजेता को 31,000 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घणाहट्टी-पढ़ेच पंचायत में विकास कार्यों में गति को बढ़ाने के लिए अनुदान राशि देने का भी आश्वासन दिया।
दंगल प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के अलावा हिमाचल के मशहूर पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुश्ती एसोसिएशन के प्रधान हरि चंद गुप्ता ने बताया कि बड़ी माली का फाइनल मुकाबला भूपेंद्र और बादशाह पहलवान के बीच हुआ। छोटी माली सोनीपत के पहलवान कृष्णा ने रमन पहलवान को पटखनी देकर जीती। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने कुश्ती प्रतियोगिता का खूब लुत्फ उठाया। वेद प्रकाश और सुरेश शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पंजाब से आए कलाकारों नेढोल-नगाड़ों की थाप पर लखदाता के जयघोष के साथ प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोहन लाल, पूर्व विधायक चिरंजी लाल, जिला परिषद प्रभा वर्मा, प्रधान रेखा मानक, उपप्रधान देवेंद्र, सुरेश गुप्ता, चंद्रशेखर शर्मा, महेश वर्मा, संतोष शर्मा मौजूद रहे।
विकास कार्यों के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत
एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि चंद गुप्ता ने बताया कि घणाहट्टी बाजार और प्राथमिक पाठशाला की रिटेनिंग वॉल लगाने के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृति की गई है। उन्होंने इसके लिए मंत्री का आभार जताया।