{"_id":"5bbda8f1867a5528304c9d74","slug":"dgp-disc-award-to-sirmour-sp-rohit-malpani","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी रोहित मालपानी को डीजीपी डिस्क अवार्ड, इसलिए रहते हैं सुर्खियों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी रोहित मालपानी को डीजीपी डिस्क अवार्ड, इसलिए रहते हैं सुर्खियों में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार नए प्रयासों और अपराधियों के खिलाफ सख्ती के कारण सुर्खियों में बने रहने वाले सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी को डीजीपी सीताराम मरडी ने डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
डीजीपी की ओर से यह सम्मान मालपानी को जिन कार्यों के लिए दिया गया है, उनमें शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाना और बड़ी संख्या में लापरवाह चालकों के वाहन निलंबन की प्रक्रिया चलाना, धोखाधड़ी और चोरी के मामलों का खुलासा कर आरोपियों की दूसरे राज्यों तक से गिरफ्तारी करना, बड़ी संख्या में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति, साइबर अपराध की छानबीन के लिए मजबूत टीम बनाना शामिल हैं।
विज्ञापन
मरडी ने कहा कि सभी एसपी अगर मुख्यालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराने के साथ साथ अपने प्रयासों से भी स्थानीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास करेंगे तो उन्हें आगे भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन