फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Devotees Escapes After Car Catches on Fire in Una Himachal Pradesh

चलती कार में शार्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

Fri, 07 Sep 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना) Updated Fri, 07 Sep 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
Devotees Escapes After Car Catches on Fire in Una Himachal Pradesh

भरवाईं चौक पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब श्रद्धालुओं की चलती कार के इंजन में आग लग गई। कार में से धुआं निकलना लगा। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे जो चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस घर लौट रहे थे। कार के इंजन में आग लगने का कारण तारों में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस कर्मियों व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के परागपुर गांव के चार लोग कार में चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस घर लौट रहे थे। भरवाईं चौक पर कार के इंजन से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन


कार में बैठे लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकल गए। धुएं को देखकर लोग व टैक्सी चालक मौके पर इकठ्ठे हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कार सवारों ने इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पंजाब के श्रद्धालुओं की कार के इंजन में आग लगी थी जो कि तारों के शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी।


श्रद्धालुओं ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। उधर, अग्निशमन विभाग भरवाईं के इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि कार के इंजन में आग लगने की घटना की जानकारी मिली थी,। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed