मणिमहेश यात्रा पर आए अमृतसर के श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिमहेश यात्रा पर चंबा पहुंचे अमृतसर के श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिंगारा सिंह (70) पुत्र स्वर्गीय गेहर सिंह निवासी मरडीकला(अमृतसर) के रूप में हुई है।
शिंगारा सिंह शनिवार शाम को अमृतसर से चंबा बस स्टैंड पहुंचे थे। भरमौर जाने के लिए बस में सवार होने से पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें फौरन चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग श्रद्धालु भरमौर के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। मौके पर उनके साथ कोई रिश्तेदार भी मौजूद नहीं था। तबीयत बिगड़ने पर जमीन पर गिरे शिंगारा सिंह को मौके पर मौजूद लोगाें ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित कर दिया। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को शवगृह में रखा।
लेकिन रविवार को शव लेने पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव साथ ले गए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि अमृतसर से आए मणिमहेश श्रद्धालु की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।