{"_id":"625afb030c58877b520b489f","slug":"devotee-at-jakhu-temple-shimla-news-sml405898854","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर जाखू में 15 हजार लोगों ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर जाखू में 15 हजार लोगों ने टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री भारद्वाज ने किया गेट का शिलान्यास
हनुमान जी को अर्पित किया सवा क्विंटल का रोट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में शनिवार को लगभग दो साल बाद हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में सुबह सात बजे आरती हुई। इस दौरान सवा क्विंटल का रोट चढ़ाया गया।
आठ बजे से मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज अपनी धर्मपत्नी सुधा भारद्वाज के साथ मंदिर आए। यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की और कथा सुनी। मंदिर में संत पंडित राम अनुग्रह त्रिपाठी द्वारा भजन और कथा पाठ किया गया। इसके अलावा मंदिर में भक्तों के लिए जलेबी और जूस के स्टाल भी लगाए गए थे। इसके अलावा भंडारा भी परोसा गया। शाम पौने पांच बजे तक मंदिर में करीब पंद्रह हजार भक्तों ने माथा टेका।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने 10 लाख रुपये से अधिक की राशि से बनने वाले मंदिर गेट का शिलान्यास किया। यह गेट पारंपरिक पहाड़ी काष्ठ कला शैली में बनेगा। उन्होंने मंदिर में बनने वाली यज्ञशाला का भी शिलान्यास किया। यह भी पहाड़ी शैली में बनेगी। मंत्री ने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास समिति के सहयोग से अनेक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रयागराज से आए कथा एवं भजन गायक संत पंडित राम अनुग्रह त्रिपाठी मानव सम्राट प्रयागराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए मंदिर परिसर में बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद अर्चना धवन, पूर्ण मल, अध्यक्ष मंदिर न्यास एवं उपमंडल अधिकारी शिमला शहरी मंजीत शर्मा, सचिव मंदिर न्यास एवं तहसीलदार शिमला शहरी सुमेध शर्मा, डीएसपी अनिल भारद्वाज, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, न्यासी सदस्य मंदिर न्यास मदन शर्मा, दीपक शर्मा, दीपक श्रीधर, राजेश शारदा, संजीव चौहान, अंजना ठाकुर, हितेश शर्मा, अश्वनी कुठियाला, मदन ठाकुर, परीक्षित शर्मा, गौरव सूद, सुरेश सूद, राजीव दिप्टा, कुलदीप बुटेल, रमेश जोशी, कांति भूषण और अजय सरना मौजूद रहे।