फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Despite the objections of the Finance Department, the BJP govt opened 857 offices and institutions.

HP Politics: कांग्रेस विधायक बोले- वित्त विभाग की आपत्तियों के बावजूद भाजपा सरकार ने खोले 857 कार्यालय-संस्थान

Mon, 26 Dec 2022 07:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Dec 2022 07:48 PM IST
सार

 सोमवार को राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता करते हुए विधायकों ने कहा कि यह आदेश लागू करने पर प्रदेश पर 5,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वर्तमान प्रदेश सरकार इन कार्यालयों और संस्थानों की समीक्षा करेगी।

विज्ञापन
Despite the objections of the Finance Department, the BJP govt opened 857 offices and institutions.
विधायक हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि वित्त विभाग की आपत्तियों के बावजूद भाजपा सरकार ने 857 कार्यालय और संस्थान विधानसभा चुनाव से पहले खोले। सोमवार को राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता करते हुए विधायकों ने कहा कि यह आदेश लागू करने पर प्रदेश पर 5,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वर्तमान प्रदेश सरकार इन कार्यालयों और संस्थानों की समीक्षा करेगी। जहां आवश्यक होगा, वहां इन्हें दोबारा खोला जाएगा। कांग्रेस विधायकों ने पुरानी पेंशन बहाली का वादा मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पूरा करने की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश में केवल राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से एक अप्रैल 2022 के बाद धड़ाधड़ कार्यालय और संस्थान खोले।

विज्ञापन


अब भाजपा नेता सच्चाई सामने आने पर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। विधायकों ने बताया कि पूर्व सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 147, जल शक्ति विभाग में 34, लोक निर्माण विभाग में 16, आयुष विभाग में 43, शिक्षा विभाग में 430, पुलिस में 18, राजस्व विभाग में 117, वन विभाग में एक, तकनीकी शिक्षा में 19 और बिजली बोर्ड में 32 नए कार्यालय खोले या अपग्रेड किए। इन संस्थानों को खोलने के लिए तय पैमानों की अनदेखी की गई। बजट का प्रावधान नहीं किया गया। पद भी सृजित नहीं किए गए थे। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों का लगभग 14 करोड़ रुपये अभी बकाया है। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया है। कांग्रेस सरकार प्रदेश वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


कांग्रेस के धैर्य की परीक्षा न ले भाजपा : किमटा
 प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह सत्ता जाने के बाद लोगों से सहानुभूति बटोरने का असफल प्रयास कर रही है। किमटा ने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ  अभद्र टिप्पणियों पर लगाम लगवाई जाए। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा न ली जाए। किमटा ने कहा कि प्रदेश को वित्तीय संकट में डालने के लिए भाजपा को जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने हमेशा ही झूठ बोल कर लोगों का गुमराह किया। किमटा ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस सरकार भाजपा के सभी काले कारनामों को जनता के सामने लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed