फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Desi Chawal will be given to consumers in sahkari sabha of four districts

Himachal News: नए साल में प्रदेश के चार जिलों में मिलेगा देसी चावल, गोदामों में पहुंची सप्लाई

Wed, 27 Dec 2023 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Dec 2023 01:21 PM IST
सार

पीडीएस कार्ड धारकों को 10 रुपये, जबकि बीपीएल कार्ड धारकों को छह रुपये प्रति किलो की कीमत पर देसी चावल उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Desi Chawal will be given to consumers in sahkari sabha of four districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खाद्य आपूर्ति विभाग जनवरी से सहकारी सभाओं में उपभोक्ताओं को देसी चावल वितरित करेगा। देसी चावल केवल चार जिलों ऊना, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में ही सहकारी सभाओं के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश में देसी चावल सहकारी सभाओं के माध्यम से वितरित नहीं किया गया। मंडियों में 5,441 किसानों ने अपना धान बेचा है। इन्हें प्रति क्विंटल 2203 रुपये दाम मिले हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड ने प्रदेश में 22,897 मीट्रिक टन धान की खरीद किसानों से की है। इस बार 22,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था। इस धान को प्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड ने सरकार की ओर से अधिकृत मिलों को भेजा और मिलों से 15,342 मीट्रिक टन चावल खाद्य आपूर्ति विभाग अब मिलों से प्राप्त कर रहा है जिसमेंं से 7801 मीट्रिक टन चावल प्रदेश के खाद्य आपूर्ति विभाग के 26 गोदामों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अब यह चावल सिरमौर, सोलन, ऊना और कांगड़ा के गोदामों से खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से सहकारी सभाओं में पहुंचाया जा रहा है। सहकारी सभाओं में 5,906 मीट्रिक टन चावल भेज दिया गया है, जबकि अभी मिलों से 7,340 मीट्रिक टन चावल लेना बाकी है। यह चावल उपभोक्ताओं को अनुदान पर प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को दस और छह रुपये में प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा इनमें फोर्टिफाइड चावल भी मिलाए जाते हैं ताकि लोगों को सभी प्रकार के पोषक तत्व मिल सकें। प्रदेश की धान मंडियों में पंजीकृत किसानों में से 4,274 को 48.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 

उपभोक्ताओं को इतने दाम पर मिलेगा 
प्रदेश सरकार को देसी चावल मिलों में थ्रैशिंग करवाने के बाद प्रतिकिलो 38 रुपये के करीब पड़ रहा है। मिलों में अभी 5,781 मीट्रिक टन धान मंडियों से भेजा जाना है जिसकी अभी थ्रैशिंग होनी बाकी है। चार जिलों की 26 मंडियों में धान खरीद का मंगलवार आखिरी दिन रहा। अब अगले वर्ष ही धान की खरीद की जाएगी। पीडीएस कार्ड धारकों को 10 रुपये, जबकि बीपीएल कार्ड धारकों को छह रुपये प्रति किलो की कीमत पर देसी चावल उपलब्ध होगा।


सिविल सप्लाई कापोरेशन ने 22,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा हुआ था, जबकि प्रदेश की मंडियों में बंपर खरीद हुई है। 22,897 मीट्रिक टन धान खरीद किसानों से की जा चुकी है। जिसे हमने थ्रैसिंग के लिए सरकार की अधिकृत मिलों को भेजा था  अब उसने भी 15,342 मीट्रिक टन चावल गोदामों को भेजा जा रहा है। गोदामों से 5,906 मीट्रिक टन चावल चार जिलों की सहकारी सभाओं को भेज दिया गया है। जब जनवरी से प्रदेश के उपभोक्ता देसी चावल का स्वाद लेंगे। - संजीव कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड, हमीरपुर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed