फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   deptt of higher education himachal pradesh directions to private schools

किताबों में कमीशन नहीं खा सकेंगे निजी स्कूल, शिक्षा विभाग के निर्देश जारी

Sun, 31 Mar 2019 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 Mar 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
deptt of higher education himachal pradesh directions to private schools
उच्च शिक्षा निदेशालय

प्रदेश में चल रहे निजी स्कूल अब पाठ्य पुस्तकों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त होकर कमीशन नहीं खा सकेंगे। निजी स्कूल परिसर में किताबें बेचने पर रोक के बाद अब शिक्षा विभाग ने चिह्नित दुकानों में अभिभावकों को किताबें खरीदने पर बाध्य करने पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


ऐसे में निजी स्कूल अभिभावकों को किसी भी दुकान से किताबें खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर भी स्कूल में रोक रहेगी। स्कूलों में नए शुरू हो रहे शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश से ठीक पहले शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


स्कूल परिसरों में किताबें, कापियां, वर्दी, जूते सहित अन्य सामग्री पर रोक के बाद स्कूलों ने अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन से चिह्नित दुकानों से इसकी खरीद करने का नया धंधा शुरू कर दिया है। स्कूल प्रबंधक दुकानदारों के साथ सांठ-गांठ कर मोटा कमीशन खा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधकों को चिह्नित दुकानों में पाठ्य सामग्री सहित अन्य सामान खरीदने के लिए बाध्य न करने के निर्देश जारी किए हैं। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बताया कि स्कूलों में व्यावसायिक गतिविधियां न करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में सभी स्कूलों को पत्र जारी किया गया है।


बच्चों के भ्रमण की एसडीएम को देनी होगी जानकारी
कोई भी स्कूल बच्चों को भ्रमण करवाने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। स्कूल यह भ्रमण बच्चों और उनके अभिभावकों की इच्छा से ही कर सकेंगे। वहीं स्कूलों से बच्चों को भ्रमण को ले जाने की जानकारी एसडीएम को भी देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed