फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Departments of ministers can be changed after the assembly winter session, tussle going on in the govt

Himachal: विधानसभा शीत सत्र के बाद बदले जा सकते हैं मंत्रियों के महकमे, सरकार में चल रही माथापच्ची

Tue, 19 Dec 2023 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Dec 2023 10:38 AM IST
सार

शीतकालीन सत्र के बाद मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अभी मंत्रियों के विभागों को इसलिए नहीं बदला गया है कि विधानसभा के चलते मंत्रियों को विधायकों के सवालों के जवाब देने हैं।

विज्ञापन
Departments of ministers can be changed after the assembly winter session, tussle going on in the govt
हिमाचल कैबिनेट (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धर्मशाला शीतकालीन सत्र के बाद मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अभी मंत्रियों के विभागों को इसलिए नहीं बदला गया है कि विधानसभा के चलते मंत्रियों को विधायकों के सवालों के जवाब देने हैं। विधानसभा की तारीख तय होने के बाद ही दोनों मंत्रियों की शपथ हुई है। ऐसे में सत्र के बाद ही इन्हें जिम्मेवारी सौंपी जानी है। वहीं, विकास कार्यों में रुचि न दिखाने वाले मंत्रियों के महकमे भी बदले जाने हैं। इसको लेकर भी सरकार में माथापच्ची चल रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अधिकांश समय व्यस्त रहते हैं। कैबिनेट विस्तार न होने से ज्यादातर विभाग मुख्यमंत्री ही देख रहे हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि मुख्यमंत्री अपना भार कम कर सकते हैं। विभाग अन्य मंत्रियों को दिए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि वन, खाद्य आपूर्ति, शहरी विकास विभाग, आबकारी, ऊर्जा, वित्त, गृह आदि अन्य विभाग मुख्यमंत्री देख रहे हैं। मुख्यमंत्री हर सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं। इसमें अधिकारियों से विचार विमर्श से पता चल रहा है कि मंत्री अपने विभाग में क्या - क्या विकास कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


कई मंत्री खुद भी बदलना चाहते महकमे
सुक्खू सरकार में कई मंत्री खुद भी महकमे बदलना चाहते हैं। इसको लेकर मंत्री अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रख चुके हैं। इस पर सीएम अपने स्तर पर यह फैसला लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed