देवधर ट्रॉफी: नॉर्थ जोन टीम से खेलेंगे ऋषि धवन और वैभव अरोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर जोन देवधर ट्रॉफी के लिए हिमाचल के दो खिलाड़ियों को चयन नॉर्थ जोन टीम में हुआ है। दिल्ली में सोमवार को हुई नॉर्थ जोन सेलेक्शन कमेटी की बैठक में टीम की घोषणा की गई। टीम में हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन और गेंदबाज वैभव अरोड़ा को जगह मिली है। जबकि मयंक डागर और शुभम अरोड़ा को टीम स्टैंडबाई रखा गया है। हिमाचल के रजनीश मेहता को टीम का ट्रेनर नियुक्त किया गया है।
टीम कुल पांच लीग मैच खेलेगी। पुडुचेरी में टीम पहला मुकाबला 24 जुलाई को साउथ जोन के साथ खेलेगी। फाइनल मुकाबला 3 अगस्त को खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने के लिए नॉर्थ जोन टीम को तीन से चार मुकाबले जीतने होंगे।एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि इंटर जोन देवधर ट्रॉफी के लिए हिमाचल के ऋषि धवन और वैभव अरोड़ा का चयन नॉर्थ जोन टीम में हुआ है। जबकि मयंक डागर और शुभम अरोड़ा को स्टैंडबाई रखा है। सेलेक्शन कमेटी ने सूबे के रजनीश मेहता को टीम को ट्रेनर नियुक्त किया है। सूबे के दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
टेबल टेनिस : रैंकिंग स्पर्धा में भाग्या स्टेट चैंपियन
जिला मुख्यालय धर्मशाला की रहने वाली भाग्या गुलेरिया सोलन में आयोजित स्टेट रैंकिंग प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में स्टेट चैंपियन बनी हैं। उन्होंने फाइनल मुकाबले अपनी विरोधी को 3-0 से पराजित कर पहला स्थान हासिल किया।
सीनियर वर्ग में उपविजेता रहीं। अंडर-19 में चैंपियन और सीनियर में उपविजेता रहीं भाग्या अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इससे पहले वह तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। भाग्या नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में खेलो इंडिया आवासीय अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। पिता पूर्व जिला खेल अधिकारी नरेश पाल गुलेरिया ने कहा कि बेटी की मेहनत ही उसकी कामयाबी है। उम्मीद है कि आने वाले समय में उनकी बेटी मेहनत के दम पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिता नरेश पाल जिला युवा सेवाएं और खेल अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच रहे हैं। माता प्रेमलता भी हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी रही हैं। संवाद