Dengue: सिरमौर में डेंगू का प्रकोप, आंकड़ा 1500 के पार, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
प्रदेश के जिला सिरमौर में डेंगू के प्रकोप से लोगों को अभी राहत नहीं मिली है, हालांकि अब डेंगू की रफ्तार में काफी कमी हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में डेंगू के प्रकोप से लोगों को अभी राहत नहीं मिली है, हालांकि अब डेंगू की रफ्तार में काफी कमी हो गई है। इसके चलते लोगों की चिंता घटी है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले में राहत की सांस ली है। हालांकि विभाग अभी भी जिला में सतर्क है और गठित की गई करीब 20 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वही, जिले में डेंगू के कुल मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा 1500 के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में जुलाई माह में 900 के करीब मामले सामने आए थे तो वहीं अगस्त माह में अभी तक 700 के करीब डेंगू के रोगी सामने आए हैं।
सबसे अधिक मामले जुलाई महीने के अंत में और अगस्त महीने की शुरूआत के दौरान देखने को मिले थे लेकिन अब पिछले करीब एक सप्ताह से डेंगू के प्रतिदिन के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पहले जहां एक दिन में 50 से 100 के करीब रोगी डेंगू रोगी पाए जा रहे थे तो वहीं अब यह आंकड़ा घटकर 25 से 30 के करीब पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से इस आंकड़े में गिरावट नजर आ रही है। जिला मुख्यालय नाहन के अमरपुर मोहल्ला में सबसे अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं। हालांकि अब इस क्षेत्र में भी डेंगू के नए रोगियों में कमी सामने आ रही है। डेंगू की जिले में रफ्तार कम होने के पीछे स्वास्थ्य विभाग की लगातार मेहनत और लोगों की जागरूकता भी वजह बनी है।
बता दें कि जैसे ही जिले में डेंगू ने रफ्तार पकड़ी विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया। शुरुआती दौर में विभाग की ओर से कुछ ही टीमों का गठन किया गया लेकिन लोगों की जागरुकता में कमी के चलते डेंगू के मामले लगातार बढ़ते गए। बीच में सीएमओ सिरमौर को भी फिल्ड में उतरना पड़ा। इसके बाद 20 से अधिक टीमें अलग-अलग क्षेत्रों के लिए गठित की गईं। जिनके द्वारा लोगों को डेंगू के लारवा को नष्ट करने को लेकर ड्राई डे के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसके अब सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। लोग विभाग की मुहिम में मदद कर रहे हैं।
जिले में लोगों की जागरुकता के चलते डेंगू के नए मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है। अब प्रतिदिन 25 से 30 मामले ही सामने आ रहे हैं। अगस्त में अभी तक 700 से अधिक मामले सामने आए हैं।
-डाॅ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर