केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में डेंगू बेकाबू, 57 नए मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में डेंगू बेकाबू हो गया है। इस जिले में भाजपा नेता की मौत के बाद 27 नए लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है, अन्य जिलों की अपेक्षा इस जिले में मरीजों का आंकड़ा सर्वाधिक 1678 पहुंच गया है।
सोलन, सिरमौर, ऊना और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, कांगड़ा सहित मंडी अस्पताल में बुधवार को 258 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें 57 नए मामले आए हैं। प्रदेश सरकार ने बीमारी को लेकर अलर्ट कर दिया है। अस्पतालों में बीमारी की दवाइयां भेजी गई हैं। टेस्ट भी निशुल्क कराए जा रहे हैं।
बिलासपुर में मंगलवार को मरीजों का आंकड़ा 1651 था, जो बुधवार को 1676 पहुंच गया है। अब तक प्रदेश में 13248 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें 3789 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है। बिलासपुर में 1678, चंबा में 4, कांगड़ा 81, हमीरपुर 7, मंडी 493, सोलन 1401, सिरमौर 10, शिमला 16, ऊना 40 और आईजीएमसी में 59 मरीज डेंगू से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार ने कहा कि अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। टेस्ट निशुल्क कराए जा रहे हैं।
पांच लोगों की जान ले चुका है डेंगू
हिमाचल में डेंगू से 5 लोगों को मौत हो चुकी है। इसमें बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में 1-1 लोगों की मौत हो चुकी है।
बीमारी के लक्षण
डेंगू एक वायरस के जरिये संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है
बुखार, तेज सिर दर्द, आंख के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
शरीर में छोटे-छोटे दाने होना
प्रदेश में जानलेवा टाइप टू डेंगू वायरस की दस्तक
हिमाचल में टाइप-टू जानलेवा डेंगू फैलने लगा है। बिलासपुर में पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति है। बिलासपुर में फैला डेंगू का टाइप वन वायरस अब टाइप टू बन गया है। इससे उन मरीजों में डेंगू की फैलने की संभावना 50 फीसदी और अधिक बढ़ जाती है, जिन्हें पहले डेंगू हुआ था।
पुडुचेरी रिसर्च सेंटर से आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बिलासपुर में टाइप टू वायरस है। यह जानलेवा है। मंगलवार को बिलासपुर के जिस युवक की मौत हुई है, उसे टाइप टू वायरस बताया जा रहा है। इधर, सीएमओ वीके चौधरी ने बताया कि जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य महकमा हर कोशिश कर रहा है। उन्होंने लोगों से घर के आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की है।
इधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. आरएस राणा ने कहा कि जयसिंहपुर उपमंडल में डेंगू के मामले आने के बाद जिला में ज्यादा लोग बीमार हुए हैं। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को घरों के आसपास की सफाई और ठहरे पानी को साफ करने बारे जागरूक किया जा रहा है।
टॉप पांच जिले
बिलासपुर-1676
सोलन-1403
मंडी-493
कांगड़ा-81
शिमला-75