{"_id":"6529431ab69b455a7302fbf6","slug":"dengue-cases-increasing-in-himachal-health-department-issued-advisory-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue: हिमाचल में बढ़ रहे डेंगू के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue: हिमाचल में बढ़ रहे डेंगू के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Fri, 13 Oct 2023 06:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Oct 2023 06:47 PM IST
सार
स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि बीमारी को लेकर अलर्ट किया गया है। निमोनिया, डायरिया और डेंगू के मामलों की रिपोर्ट प्रतिदिन मांगी जाती है। अस्पतालों में बीमारियों से निपटने के प्रर्याप्त इंतजाम हैं।
विज्ञापन
डेंगू(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में डेंगू के मामलों बढ़ रहे हैं। हिमाचल के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में प्रतिदिन इसके मामले आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों के टेस्ट करने को कहा है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का मच्छर होता है। इसके काटने से तेज बुखार आता है। बीमारी के प्रति लापरवाही बरतने पर मरीज की मौत भी हो सकती है। डॉक्टर ने तेज बुखार होने पर अस्पताल जाने की सलाह दी है। तीन चार दिनों के भीतर मरीज ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जिलों में आने वाले बुखार के मरीजों पर नजर रखने को कहा है। डेंगू से संबंधित लक्षण होने पर मरीजों को टेस्ट करवाने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि बीमारी को लेकर अलर्ट किया गया है। निमोनिया, डायरिया और डेंगू के मामलों की रिपोर्ट प्रतिदिन मांगी जाती है। अस्पतालों में बीमारियों से निपटने के प्रर्याप्त इंतजाम हैं।
विज्ञापन
डेंगू के लक्षण
- मरीज को अचानक तेज बुखार
- सिर, आंखों के पीछे, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, थकान, उल्टी आना
- शरीर पर लाल दाने होना डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं
ऐसे करें बचाव
डेंगू मच्छरों के काटने से फैलता है और डेंगू के अधिकतर मामले शहरी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। पानी जमा न होने देना। घरों के आसपास मच्छर न पनपने दें।