{"_id":"5debddaf8ebc3e1bd468923a","slug":"demonstration-of-strength-in-bjp-before-the-cabinet-expansion-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा में शक्ति प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा में शक्ति प्रदर्शन शुरू
Sun, 08 Dec 2019 11:53 AM IST
Krishan Singh
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
जयराम कैबिनेट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से पूर्व शक्ति प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। मंडी से अनिल शर्मा और धर्मशाला से किशन कपूर के मंत्री पद छोड़ने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल रही हैं। मंत्रिमंडल में पद पाने के लिए हर कोई जुगत भिड़ा रहा है। शनिवार को सरकाघाट से भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ हमीरपुर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। समर्थकों ने मुख्यमंत्री के सामने नारेबाजी करते हुए इंद्र सिंह को मंत्री पद देने की वकालत की। 9 दिसंबर से प्रदेश विधानसभा का धर्मशाला में शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इसके साथ ही जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी चल रही है। इस बीच भाजपा विधायकों के शक्ति प्रदर्शनों ने सर्द मौसम में राजनीतिक गर्माहट पैदा कर दी है।
विज्ञापन
कांगड़ा जिला के नूरपुर से विधायक राकेश पठानिया, पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा और राजीव बिंदल भी मंत्री पद की दौड़ में हैं। पूर्व मंत्री रमेश धवाला भी मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज चल रहे हैं। मुख्यमंत्री के शिमला और कांगड़ा दौरे के दौरान पूर्व में भी इस तरह के शक्ति प्रदर्शन सामने आ चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री कई बार मीडिया में पार्टी हाईकमान के आदेशानुसार ही मंत्रिमंडल विस्तार और वर्तमान मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की बात कर चुके हैं। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कब होता है और किस नेता को मंत्री पद मिलता है।
विज्ञापन