{"_id":"6808fef47a719c8ab60d9916","slug":"demonstration-in-the-city-against-pahalgam-terrorist-attack-shimla-news-c-19-sml1001-521850-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पहलगाम आतंकी हमले के \nविरोध में शहर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शहर में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर सीटीओ चौक पर लोगों ने बोला हल्ला,
पाकिस्तान के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
जाति नहीं, धर्म को देखकर किया है हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों द्वारा 26 सैलानियों की हत्या करने के विरोध में बुधवार को शिमला शहर में प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इसकी कड़ी निंदा की है। संगठन ने इसे हिंदुओं के खिलाफ साजिश बताया है।
विहिप ने बुधवार को डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शाम पांच बजे सीटीओ चौक पर यह प्रदर्शन हुआ। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक भरत भूषण ने कहा कि यह आतंकी हमला किसी जाति नहीं बल्कि धर्म को देखकर किया गया। इसमें आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी है, वहीं जिसका नाम से पता नहीं लग पाया उसके कपड़े उतारकर नरसंहार किया। यह हमला किसी विशेष समुदाय पर होता तो 50 देशों के इस्लामी सड़क पर उतरते और उस देश के खिलाफ विश्व युद्ध वाली स्थिति तैयार कर देते। लेकिन वर्तमान में देश का बुद्धिमान वर्ग चुप है। उन्होंने मांग की है कि हमले के पीछे पाकिस्तान की साजिश है तो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।
हिमाचल में भी बाहर से आने वाले आतंकवादियों की पहचान होनी चाहिए। उन्होंने कहा मस्जिद मामले में भी प्रशासन सहित सभी लोगों को बेवकूफ बनाया गया है। अक्तूबर में संजौली मस्जिद को तोड़ने की बात कही लेकिन अप्रैल बीतने के बावजूद भी अवैध निर्माण नहीं गिराया है। इस अवसर पर विश्व हिंदू संगठन शिमला के सह मंत्री त्रिलोकी नाथ शर्मा, प्रांत कोषाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, अधिवक्ता परिषद के प्रांत महामंत्री अमित चंदेल सहित कई लोग मौजूद रहे।