{"_id":"588cce0a4f1c1b380fcf64e8","slug":"demonetisation-notice-to-public-by-national-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद एक और बड़ा कदम, इन्हें जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के बाद एक और बड़ा कदम, इन्हें जारी होंगे नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 29 Jan 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम के पुराने नोट बैंकों में जमा करने वाले ज्यादातर लोगों की सूचियां तैयार हो गई हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने प्रदेश के सभी बैंकों से फरवरी के पहले हफ्ते तक ऐसे लोगों का पूरा ब्योरा मांगा है। दस नवंबर के बाद 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम के पुराने नोट जमा करवाने वालों के आरबीआई ने पैन नंबर और नाम भेजने को कहा है। सूचियां बनाने को लेकर शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद शिमला के कई बैंकों में कर्मचारी विशेष तौर पर बुलाए गए थे।
विज्ञापन
शिमला स्थित एक बैंक के अधिकारी ने बताया कि दस नवंबर के बाद खुले बैंक खातों में जिन-जिन लोगों ने बड़ी मात्रा में पुराने नोट जमा करवाए हैं। ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है। कालेधन को सफेद करने में जुटे लोगों पर भारतीय रिजर्व बैंक ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कालाधन एडजस्ट करने के लिए नए और पुराने बैंक खातों में लाखों रुपये की पुरानी करेंसी जमा करने वालों की अलग-अलग सूचियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद से कई शातिर लोगों ने कालेधन को सफेद करने के जुगाड़ में अपने परिजनों, रिश्तेदारों, नौकरों, ड्राइवरों सहित अन्य जानकारों के बैंक खातों में पुरानी करेंसी के नोट जमा करवाए हैं। अब ऐसे लोगों के पैन नंबर और नाम के आधार पर आने वाले दिनों में सभी लेनदेन पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
संभावित है कि इनकम टैक्स विभाग ऐसे लोगों को नोटिस भेज कर बड़ी मात्रा में पुरानी करेंसी के बाबत सवाल कर सकता है। पैन नंबर से इन लोगों के सभी बैंक खातों की डिटेल भी एकत्र हो जाएगी। ऐसे में अगर इन लोगों ने कई बैंक खातों में बड़ी मात्रा में पुराने नोट जमा करवाए होंगे तो इनकी शामत आएगी। आय के सभी स्रोत भी इन लोगों को सार्वजनिक करने होंगे।