फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demolition work started for Parwanoo-Solan Fourlane

परवाणू-सोलन फोरलेन के लिए भवनों को गिराने का कार्य शुरू

Tue, 15 Jun 2021 10:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Jun 2021 10:10 PM IST
सार

मंगलवार सुबह पुलिस दल बल के साथ एनएचएआई और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में भवनों को तोड़ने का कार्य शुरू हुआ। टीम को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन मकानों को खाली किया। 

विज्ञापन
Demolition work started for Parwanoo-Solan Fourlane
फोरलेन के लिए भवनों को गिराने का कार्य शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालका-शिमला एनएच पांच पर एनएचएआई की ओर से अधिगृहीत मकानों को फिर से गिराने का काम शुरू हो गया है। परवाणू से सोलन तक एनएचएआई 75 ऐसे मकानों पर कार्रवाई करेगी, जिन्हें मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, उच्च न्यायालय की ओर से भी बीते दिनों इन लोगों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद इन लोगों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे गए थे और मंगलवार से इन भवनों को गिराने का कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह पुलिस दल बल के साथ एनएचएआई और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में भवनों को तोड़ने का कार्य शुरू हुआ। टीम को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन मकानों को खाली किया। जिसके बाद टीम ने भवनों को गिराने का कार्य किया है। दोपहर तक टीम ने सोलन बाईपास में तीन से चार मकानों को तोड़ा। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आगामी दिनों में पूरी की जानी है। 

विज्ञापन


काफी समय से लंबित पड़ा मामला
परवाणू से सोलन के बीच इन मकानों का मामला काफी समय से लंबित था। इन लोगों ने कोर्ट से अपील की थी कि उन्हें केवल भवन का ही पैसा मिला है, लेकिन जिस भूमि पर यह मकान बने हैं, उस भूमि का पैसा उन्हें नहीं दिया गया। इसके बाद लोगों को कोर्ट से भी यहां पर रहने की इजाजत मांगी थी। इन लोगों को कोर्ट से भी कोई ढील नहीं मिली है और तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट भी सौंपी जाएगी। फोरलेन निर्माण के दौरान 350 ऐसे मकान थे, जिनके मालिकों को मुआवजा तो एनएचएआई की ओर से दे दिया गया था, लेकिन ये लोग मकान खाली नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed