फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands raised by students

Shimla News: स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री के सामने गूंजे लंबित मुद्दे

Wed, 22 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands raised by students
शिक्षक भर्ती, छात्र संघ चुनाव, कर्मचारियों के एरियर और पर्यटन संकाय के 54 पदों की मांग उठी
विज्ञापन


शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 57वें स्थापना दिवस समारोह में जहां सरकार ने विश्वविद्यालय के लिए कई घोषणाएं कीं, वहीं विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उच्च शिक्षा से जुड़े लंबित मुद्दे भी उठाए। समारोह के दौरान एसएफआई, गैर शिक्षण कर्मचारी संघ और पर्यटन शोधार्थियों ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर सरकार से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।
एसएफआई ने विश्वविद्यालय में कथित अवैध शिक्षक नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, रिक्त शिक्षकीय पद नियमित रूप से भरने, छात्रावास और पुस्तकालय सुविधाओं के विस्तार सहित छात्र हितों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान की मांग उठाई। संगठन ने कहा कि वर्षों से लंबित मुद्दों पर अब ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए। गैर शिक्षण कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय में खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती शुरू करने, कर्मचारियों के लंबित एरियर जारी करने, पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी मामलों का जल्द निपटारा करने की मांग रखी। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार खाली पड़े पदों के कारण मौजूदा स्टाफ पर कार्यभार बढ़ रहा है और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

पर्यटन शोधार्थियों और पर्यटन विषय के अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को शोध आधारित प्रस्ताव सौंपकर कॉलेज कैडर में सहायक आचार्य (टूर एंड ट्रैवल्स) के 54 नए नियमित पद सृजित करने की मांग की। उनका कहना है कि प्रदेश में पर्यटन सबसे बड़े रोजगार क्षेत्रों में शामिल है, लेकिन सरकारी महाविद्यालयों में इस विषय के लिए केवल 19 पद ही स्वीकृत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया कॉलेज कैडर भर्ती में टूर एंड ट्रैवल्स विषय का एक भी पद विज्ञापित नहीं किया गया। शोधार्थियों ने सरकार से आगामी भर्ती में पर्यटन शिक्षा को प्राथमिकता देने और नियमित संकाय स्थापित करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed