{"_id":"5d8a37fc8ebc3e0168431c3c","slug":"demand-for-of-state-congress-general-secretary-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश कांग्रेस महासचिव को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश कांग्रेस महासचिव को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग
Tue, 24 Sep 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Sep 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी के मुद्दों को मीडिया तक पहुंचाने पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी पर पार्टी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। इसके लिए उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पत्र भेजकर की गई है। यह बात मंगलवार को सोलन में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान ने कही।
विज्ञापन
विनोद सुलतानपुरी ने कसौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा की नियुक्ति पर मीडिया में व्यक्त नाराजगी के बाद कसौली कांग्रेस में एक बार फिर सियासत गर्म हो गई है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वह इस संबंध में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर विनोद सुल्तानपुरी को पार्टी से बाहर करने की मांग कर रहे हैं ताकि दोबारा पार्टी के मुद्दों को लेकर कोई भी व्यक्ति मीडिया में न जाए।
विज्ञापन
विनोद सुल्तानपुरी ने इस्तीफा देने की जो बात सामने आई है, उसके पीछे साजिश हो सकती है। पहली साजिश कांग्रेस के ही कुछ नेताओं की ओर से पार्टी को कमजोर करने की हो सकती है और सुल्तानपुरी उन नेताओं के हाथों में खेल रहे हों। कहा कि ऐसे कौन लोग है, जो पार्टी को कमजोर करने में जुटे हुए हैं, इसकी जानकारी कांग्रेस हाईकमान को भी है।
विज्ञापन
दूसरी संभावना उन्होंने यह जताई की विरोधी पार्टी भाजपा की भी इस मामले में मिलीभगत हो सकती है। कुछ दिनों से चर्चा रही है कि विनोद सुल्तानपुरी उप चुनावों में पच्छाद से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। इसके लिए उनके रिश्तेदार दिल्ली भाजपा में जाकर टिकट को लेकर उनकी पैरवी भी करके आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में इस बारे में बड़े स्तर पर चर्चा भी हुई है। इस मौके पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।