{"_id":"641e986d3e746b102d08d17a","slug":"delhi-three-youth-missing-while-on-trekking-in-triund-trek-mcleodganj-kangra-himachal-pradesh-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: साढ़े तीन घंटे में रेस्क्यू किए त्रियूंड में लापता हुए दिल्ली के तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: साढ़े तीन घंटे में रेस्क्यू किए त्रियूंड में लापता हुए दिल्ली के तीन युवक
Sat, 25 Mar 2023 03:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Mar 2023 03:58 PM IST
सार
दिल्ली से मैक्लोडगंज घूमने गए आशीष दुआ, अनुभव सिंह और अनमोल गावा ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड के लिए निकले। इस दौरान वे रास्ता भटक गए।
विज्ञापन
रेस्क्यू किए गए युवक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में घूमने के लिए निकले दिल्ली के तीन लापता युवकों को पुलिस थाना मैक्लोडगंज और एसडीआरएफ की टीम ने सूचना मिलने के बाद साढ़े तीन घंटे में ही रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू करने गई टीम को तीनों लापता युवक त्रियूंड के रास्ते में मिले हैं। जिन्हें टीम ने अब सुरक्षित मैक्लोडगंज पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:- प्रदेश में झमाझम बारिश, चाटियों पर बर्फबारी, 322 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप
विज्ञापन
पुलिस थाना मैक्लोडगंज के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि पुलिस को लापता युवकों के एक दोस्त ने सूचना दी थी कि दिल्ली से मैक्लोडगंज घूमने गए आशीष दुआ, अनुभव सिंह और अनमोल गावा ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड के लिए निकले हैं। इस दौरान वे रास्ता भटक गए। इसकी सूचना उन्होंने फोन के माध्यम से अपने परिजनों को दी, जिस पर परिजनों ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज को युवकों के लापता होने के बारे में बताया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना मैक्लोडगंज और एसडीआरएफ टीम का गठन लापता युवकों को रेस्क्यू करने के लिए किया गया। वहीं जब रेस्क्यू टीम लापता युवकों को ढूंढने के लिए त्रियूंड की ओर से जा रही थी तो उन्हें रास्ते में ही लापता युवक मिल गए।
रास्ता भटके युवक भी वापस लौट रहे थे। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने युवकों को मैक्लोडगंज पहुंचाया। वहीं पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि मैक्लोडगंज पुलिस और एनडीआरएफ के प्रयासों से लापता युवकों को रेस्क्यू कर सकुशल वापस लाया गया है।