फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Delhi student missing in dharamshala hills found alive after Seven days

सात दिन बाद मिला त्रियूंड की पहाड़ियों में लापता दिल्ली का छात्र

Tue, 26 Mar 2019 10:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Delhi student missing in dharamshala hills found alive after Seven days

त्रियूंड की पहाड़ियों में पिछले सात दिन से लापता दिल्ली के छात्र को स्थानीय रेस्क्यू टीम ने ढूंढ निकाला है। जिस छात्र का पुलिस, सेना और ट्रैकर सात दिन की खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सके।

विज्ञापन


उसे स्थानीय रेस्क्यू टीम ने मात्र डेढ़ घंटे में ही ढूंढ कर पुलिस को सौंप दिया। रेस्क्यू टीम की मानें तो टीम सुबह करीब 6:30 बजे मैक्लोडगंज क्षेत्र से वाटरफॉल से होते हुए ऊपर पहाड़ी के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन


इस दौरान करीब आठ बजे टीम के सदस्यों ने हिमांशु को वाटरफॉल से चार किलोमीटर ऊपर पहाड़ी से ढूंढ लिया। हिमांशु के पैर में फ्रेक्चर हो गया था। इस कारण वह पिछले सात दिन से एक ही स्थान पर रुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रेस्क्यू टीम के सदस्य घायल छात्र हिमांशु आहुजा को पीठ पर उठाकर वापस ले आए। यहां से उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचाया गया, जहां पर उसके बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला भेजा गया। 

ग्रुप में लड़कियों को लेकर हुई थी लड़ाई, फिर अलग हो गया छात्र

Delhi student missing in dharamshala hills found alive after Seven days

18 मार्च को हिमांशु अपने दल के साथ भागसुनाग वाटरफॉल से होता हुआ त्रियुंड गया था। हिमांशु दो लड़कियों और दो लड़कों के साथ-साथ चल रहा था। इस दौरान ग्रुप की लड़कियों को लेकर दो लड़कों से विवाद हो गया। इस दौरान हाथापाई हो गई और वह उनसे अलग हो गया। इसके बाद वह रास्ता भटक गया और पहाड़ी में फंस गया।

स्थानीय रेस्क्यू टीम की मेहनत से ही लापता छात्र मिल गया है। मेडिकल के बाद युवक को परिजनों को सौंप दिया है।  रेस्क्यू टीम को जीवन रक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में भी इसी दल की नियमित सेवाएं ली जाएंगी।- संतोष पटियाल, एसएसपी कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed