फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delhi Deputy CM Manish Sisodia statement on Jairam Thakur and anurag thakur

सियासत: मनीष सिसोदिया बोले- भाजपा जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को बना सकती है नया सीएम

Thu, 07 Apr 2022 04:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Apr 2022 04:37 PM IST
सार

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि जयराम नाकाम साबित हुए हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश में स्कूल बंद हुए। स्वास्थ्य व्यवस्था खस्ताहाल हो गई। बिजली-पानी-रोजगार सबका बुरा हाल है।

विज्ञापन
Delhi Deputy CM Manish Sisodia statement on  Jairam Thakur and anurag thakur
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप)  के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप को मिले समर्थन से भाजपा डर गई है। उन्होंने दावा किया कि अब फेस सेविंग के लिए साढ़े चार साल से सत्ता में काबिज प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हटाया जा सकता है। उनकी जगह अनुराग ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

सिसोदिया ने दिल्ली स्थिति पार्टी दफ्तर में वीरवार मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुजरात और हिमाचल में हुई आप की रैलियों को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि जयराम नाकाम साबित हुए हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश में स्कूल बंद हुए। स्वास्थ्य व्यवस्था खस्ताहाल हो गई। बिजली-पानी-रोजगार सबका बुरा हाल है। उन्होंने भाजपा को नसीहत दी कि हिमाचल प्रदेश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन


सीएम जयराम ने खारिज किया दावा
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का अनुराग ठाकुर को हिमाचल का सीएम बनाने का दावा खारिज किया है।
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed