फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   delhi defeated himachal team in under 23 north zone cricket

तेजस की घातक गेंदबाजी के आगे हिमाचल ने टेके घुटने, इतने रनों से मिली हार

Tue, 30 Jan 2018 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Tue, 30 Jan 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
delhi defeated himachal team in under 23 north zone cricket

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अंडर-23 नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में दिल्ली के तेजस की घातक गेंदबाजी के आगे हिमाचल के बल्लेबाज ढेर हो गए। 362 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही हिमाचल टीम 269 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


हिमाचल को 92 रन से हार का सामना करना पड़ा। तेजस ने 10 ओवर में 78 रन खर्च कर छह विकेट चटकाए। इससे पहले दिल्ली ने निर्धारित 50 ओवर में 361 रन बनाए। हितेन ने शतकीय पारी खेलते हुए शानदार 162 रन बनाए। मोहित अहलवत ने 59 और अक्षय सोलंकी ने 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली। 
विज्ञापन


हिमाचल से पीपी जसवाल ने दस ओवर में 96 और एनए शर्मा ने 44 रन देकर दो-दो विकेट लिए। अभिषेक कुमार ने नौ ओवर में 65 और एपी शर्मा ने आठ ओवर में 62 रन देकर एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल टीम की शुरुआत अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज में पीएस खंडूरी ने 64 और अंकुश बैंस ने 77 रन टीम के लिए जोड़े। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई। टीम से पीपी जसवाल की 71 रन की नाबाद पारी के अलावा कोई भी खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन नहीं कर पाया। दिल्ली से तेजस ने दस ओवर में 78 रन देकर छह विकेट चटकाए, जबकि सिमरजीत सिंह ने दो और विकास दीक्षित ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed