{"_id":"62b5b3161c46e707ba3c291b","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-tiranga-yatra-in-kullu-himachal-pradesh-on-25-june-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal Tiranga Yatra: आज कुल्लू में गरजेंगे केजरीवाल, निकालेंगे 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arvind Kejriwal Tiranga Yatra: आज कुल्लू में गरजेंगे केजरीवाल, निकालेंगे 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा
Sat, 25 Jun 2022 10:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:19 AM IST
सार
पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली धमाकेदार जीत के बाद अब पार्टी का फोकस हिमाचल प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनावों पर है। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धर्मशाला, मंडी व हमीरपुर के बाद अब कुल्लू में राजनीतिक माहौल गरमाने आएंगे। वे शनिवार सुबह 11.00 बजे कुल्लू कॉलेज गेट से लेकर ढालपुर तक 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। केजरीवाल ढालपुर में ही कुछ देर तक प्रदेश सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था के मुद्दे पर घेरेंगे। हालांकि, आप की कुल्लू में कोई जनसभा नहीं हैं। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली धमाकेदार जीत के बाद अब पार्टी का फोकस हिमाचल प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनावों पर है। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दी है। तिरंगा यात्रा के लिए कई नेता कुल्लू पहुंच गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने ढालपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की जनता को अब कांग्रेस व भाजपा के अलावा तीसरा विकल्प मिल गया है।
विज्ञापन
आप सूबे की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि जो सरकार व नेता शिक्षा, स्वास्थ्य पर कुछ नहीं करते है उन्हें सरकार चलाने को कोई हक नहीं है। वहीं प्रदेश में कर्जा भी सबसे बड़ी समस्या बन गई है। सरकारें घोटाला कर हजारों रुपये का कर्जा लेकर जनता पर बोझ डालने का काम कर रही हैं। आम आदमी के नेता अरुण शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान एक रथ में सवार होंगे। इस मौके पर सुरेश नेगी व पंकज पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन