फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Rajesh Sharma will file two nominations one as Congress other as an independent

देहरा उपचुनाव: डॉ. राजेश आज भरेंगे दो नामांकन, एक कांग्रेस, दूसरा निर्दलीय तौर पर

Fri, 21 Jun 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

देहरा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए डॉ. राजेश शर्मा शुक्रवार दोपहर दो बजे देहरा में चुनाव नामांकन भरेंगे। डॉ. राजेश ने कहा कि वह दो नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, एक कांग्रेस से और दूसरा निर्दलीय के तौर पर।
 

विज्ञापन
Dr. Rajesh Sharma will file two nominations one as Congress other as an independent
डॉ. राजेश शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरा उपचुनाव में कांग्रेस का टिकट कटने से नाराज डॉ. राजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू अच्छे इंसान हैं और हिमाचल की प्रजा के मालिक हैं। मैं भी उसी प्रजा का हिस्सा हूं, इसलिए मुझे भी सुरक्षा की अनुभूति होनी चाहिए। कहा कि वह शुक्रवार दोपहर दो बजे देहरा में चुनाव नामांकन भरेंगे। कहा कि वह देहरा के हित के लिए हर हाल में चुनाव लड़ेंगे, इसके बदले में चाहे मेरा अहित ही क्यों न हो। डॉ. राजेश ने कहा कि वह दो नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, एक कांग्रेस से और दूसरा निर्दलीय के तौर पर।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के साथ टिकट को लेकर बातचीत चल रही है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि नामांकन वापस लेने की तारीख से पहले मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर का टिकट बदलकर मुझे मिलेगा। गत दिवस अस्पताल में उनका हालचाल जानने पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विपिन परमार, राकेश जंवाल, देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह और कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया के सवाल पर डॉ. राजेश ने कहा कि यह एक शिष्टाचार है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं देहरा से पूर्व में प्रत्याशी रहे डॉ. राजेश की तबीयत में अब सुधार है। उन्हें देहरा स्थित सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वीरवार सुबह उन्होंने अपने परिवार सहित कुलदेवता बाबा बरोटू के मंदिर में पहुंचकर पूर्जा-अर्चना की और यहां भंडारे में भाग लिया। थोड़ी देर अपने समर्थकों के साथ मिलने के बाद वह सीधे अपने घर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed