{"_id":"67ea3656852d144c3005c392","slug":"deh-vyapar-running-in-a-hotels-on-baijnath-palampur-nh-busted-by-police-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: बैजनाथ-पालमपुर एनएच पर होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: बैजनाथ-पालमपुर एनएच पर होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़
Mon, 31 Mar 2025 12:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:00 PM IST
सार
पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर एनएच पर होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार करवाने के आरोप में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
देह व्यापार पर पुलिस ने की कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर एनएच पर होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार करवाने के आरोप में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्मी कैंट अल्हीलाल के समीप एक होटल पर दबिश देकर यह कार्रवाही की है। हिरासत में ली गई महिलाएं पंजाब की हैं।
विज्ञापन
दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में अन्य दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया पिछले कुछ समय से शिकायतें आ रही थीं कि बैजनाथ-पालमपुर मार्ग पर चल रहे होटल में देह व्यापार हो रहा है। उन्होंने बताया कि हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन