फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   deh vyapar brothel racket busted in Manali, woman from Punjab and youth from Ani arrested

Himachal News: मनाली के होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित दो गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी , मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी , मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Aug 2024 06:38 PM IST
सार

पुलिस ने दबिश देकर एक होटल में देह व्यापार करवाने के आरोप में पंजाब की महिला और आनी के एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
deh vyapar brothel racket busted in Manali, woman from Punjab and youth from Ani arrested
मनाली मे देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

देह व्यापार और चिट्टा तस्करी के विरोध में स्थानीय महिलाओं और समाजसेवियों के प्रदर्शन के चंद घंटे बाद पुलिस ने मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मंगलवार रात एक होटल में दबिश देकर देह व्यापार में धकेली एक युवती को रेस्क्यू किया है जबकि होटल में देह व्यापार का कारोबार चलाने पर पुलिस ने होटल के रिसेप्शनिस्ट और पंजाब के कपूरथला की एक महिला को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को स्थानीय महिलाओं, मनाली के विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों ने मनाली में प्रदर्शन किया था। लोग मालरोड में देह व्यापार और चिट्टा तस्करी पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मंगलवार देर शाम को देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर रिसेप्शनिस्ट और कपूरथला पंजाब की महिला को देह व्यापार करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी मनीष राज अपनी टीम के साथ रामबाग चौक में ट्रैफिक पुलिस के कार्यालय में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सूचना मिली कि हिडिंबा मार्ग पर स्थित एक होटल का रिसेप्शनिस्ट होटल के कमरों को देह व्यापार के लिए इस्तेमाल करवाता है और एक महिला पैसा लेकर लड़कियों को अवैध देह व्यापार के लिए लाती है। दबिश के दौरान पुलिस ने देह व्यापार में धकेली एक युवती को रेस्क्यू किया जबकि महिला और युवक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि महिला कपूरथला की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 और पीआईटीए एक्ट की धारा 3,4,5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed