{"_id":"5d4d7ca08ebc3e6d176704ac","slug":"defence-minister-rajnath-singh-said-artrac-not-shifting-to-meerut-from-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री राजनाथ ने धूमल को लिखा पत्र, शिमला से मेरठ शिफ्ट नहीं होगा आरट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री राजनाथ ने धूमल को लिखा पत्र, शिमला से मेरठ शिफ्ट नहीं होगा आरट्रैक
Sat, 10 Aug 2019 11:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला स्थित सेना के ट्रेनिंग कमान आरट्रैक को मेरठ शिफ्ट करने की चर्चाओं पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विराम लगा दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के एक पत्र के जवाब में रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि रक्षा मंत्रालय के स्तर पर आरट्रैक को मेरठ शिफ्ट करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। राजनाथ के धूमल को लिखे जवाबी पत्र के बाद ट्रेनिंग कमान के शिफ्ट किए जाने के कयासों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछली मोदी सरकार के दौरान चर्चा सामने आई थी कि ट्रेनिंग कमान को मेरठ शिफ्ट किया जाना है। इस चर्चा के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लेकर तमाम नेताओं ने केंद्र सरकार के मंत्रियों और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इसे शिफ्ट न करने की मांग की थी। 21 जून को पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर कमान को शिफ्ट न करने की बात कही थी।
विज्ञापन