फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   decisions of state level banker commitee meeting at shimla

बैंक में एक से अधिक खाता रखने वाले सावधान, एसएलबीसी बैठक में दिए ये निर्देश

Sun, 17 Dec 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Dec 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
decisions of state level banker commitee meeting at shimla

अगर आपने बैंक में एक से अधिक खाते खोल रखे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें।  राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में इन खातों को लेकर ऐसे निर्देश दिए गए है, जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


बैंकों को एक व्यक्ति के एक से अधिक खातों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। इसकी बजाय बैंकों को हर व्यक्ति के किसी एक खाते को आधार से जोड़कर अन्य खातों को बंद कर देना चाहिए। 
विज्ञापन


यह बात ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने शनिवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 146वीं त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगातार घट रहे ऋण-जमा अनुपात बैंकिंग क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है और वित्तीय प्रबंधन में इस मुद्दे का समाधान करने की आवश्यकता है। 

इतना बढ़ गया बैंकों का एनपीए

decisions of state level banker commitee meeting at shimla

उन्होंने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने पर बल दिया। बीमा कंपनियों को बीमा दावों का समय पर निपटारा करने को कहा। बैंकों को नियमित रूप से वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने एटीएम की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सुरक्षा गार्डों की तैनाती करने को कहा। 

बैंकों को राज्य के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करने के निर्देश दिए और कृषि व बागवानी क्षेत्रों में उदार ऋण प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बैंकों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लघु तथा मझोले उद्यमियों को उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने को कहा।

हालांकि उन्होंने 2041.28 करोड़ रुपये की कुल राशि के साथ बैंकों की बढ़ती एनपीए पर चिंता जाहिर की। कहा कि प्रदेश में एनपीए अनुपात 5.69 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

वहीं, बैठक में यूको बैंक के कार्यकारी निदेशक जी सुब्रह्मण्यम अय्यर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा हाई स्पीड डिजिटल अधोसंरचना विकसित कर देश को डिजिटली सुदृढ़ करने का है।

इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक के महा प्रबंधक रमेश चंद, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक किशन सिंह, यूको बैंक के महा प्रबंधक यूसी शर्मा, विशेष सचिव वित्त हंसराज शर्मा, यूको बैंक के उप महाप्रबंधक विवेक कौल, प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, निगमों, बीमा कंपनियों व बैंक के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed