फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Decision to increase fare reversed: Now Delhi's air ticket will be available for Rs 22434, relief to tourists

किराया घटाया: कुल्लू से दिल्ली का हवाई सफर अब 3,500 रुपये सस्ता, सैलानियों को राहत

Thu, 21 Apr 2022 10:31 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 10:31 AM IST
सार

अमर उजाला में खबर छपने के दो दिन बाद एलायंस एयर ने किराये में करीब साढ़े तीन हजार रुपये की कमी की है। पहले प्रति सीट दिल्ली का किराया करीब 26 हजार रुपये था। 

विज्ञापन
Decision to increase fare reversed: Now Delhi's air ticket will be available for Rs 22434, relief to tourists
एलायंस एयर(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन सीजन में कुल्लू-मनाली के भुंतर हवाई अड्डे से दिल्ली का सफर अब 22434 रुपये में होगा। अमर उजाला में खबर छपने के दो दिन बाद एलायंस एयर ने किराये में करीब साढ़े तीन हजार रुपये की कमी की है। पहले प्रति सीट दिल्ली का किराया करीब 26 हजार रुपये था। हालांकि, किराया कम होने के बाद भी पर्यटन कारोबारी इसे पर्यटन के लिए बड़ी राहत नहीं मान रहे हैं। अमर उजाला ने 13 अप्रैल के अंक में दुबई से महंगा हो गया कुल्लू से दिल्ली तक का हवाई सफर शीर्षक से यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद एलायंस एयर कंपनी को किराया बढ़ाने के फैसले को पलटना पड़ा। पुराने किराये पर टिकट देना शुरू कर दिया है। उधर, जिले के पर्यटन कारोबारी इस राहत से संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


पूर्व होटल एसोसिएशन मनाली के प्रधान अनूप राम ठाकुर, होटलियर गौतम ठाकुर, अनिल कुमार, मणिकर्ण वैली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर और ललित कुमार ने कहा कि दिल्ली-भुंतर की इतनी महंगी उड़ान में कौन सफर करेगा। एक तरफ का किराया साढ़े 22 से 26 हजार रुपये देना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए वह पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर इस फ्लाइट को उड़ान योजना में शामिल करे। कहा कि इस साल कुल्लू-मनाली में पर्यटन सीजन अच्छा चलने की उम्मीद है। ऐसे में प्रदेश और केंद्र सरकार को 48 सीटर के साथ 19 सीटर डोर्नियर की अतिरिक्त सेवा शुरू करनी चाहिए। उधर, भुंतर हवाई अड्डे में तैनात एलायंस एयर के स्थानीय मैनेजर अमित नंदा से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed