फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Decision of Health Department: Preparation to recall the staff posted in the field on Corona duty

स्वास्थ्य विभाग का फैसला: कोरोना ड्यूटी पर फील्ड में तैनात स्टाफ को वापस बुलाने की तैयारी

Thu, 14 Oct 2021 04:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Oct 2021 04:47 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों की अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं ली जाएंगी। अध्यापकों को भी वापस भेजा जाना है। विभाग का मानना है कि जहां उपचुनाव होना है, वहां तैनात कर्मचारियों को वापस नहीं बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
Decision of Health Department: Preparation to recall the staff posted in the field on Corona duty
हिमाचल स्वास्थ्य निदेशालय

विस्तार

कोरोना को लेकर फील्ड में तैनात कर्मचारियों को वापस बुलाने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में प्रदेश में डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, नर्सों और अध्यापकों की फील्ड में ड्यूटियां लगाई हैं। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों की अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं ली जाएंगी। अध्यापकों को भी वापस भेजा जाना है। विभाग का मानना है कि जहां उपचुनाव होना है, वहां तैनात कर्मचारियों को वापस नहीं बुलाया जाएगा। अन्य जिलों में भी एक साथ नहीं, बल्कि धीर-धीरे फील्ड में तैनात कर्मचारी वापस बुलाए जाएंगे।

विज्ञापन


अगर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते हैं या तीसरी लहर आती है तो ऐसी स्थिति में इन कर्मचारियों को वापस भेजा जाएगा। जिला उपायुक्तों ने भी सरकार से स्टाफ को वापस बुलाने की पैरवी की है। हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में कोरोना का एक भी गंभीर मामला नहीं है। हालांकि, प्रदेश में प्रतिदिन 2 से 3 लोगों की मौत हो रही है। सरकार का तर्क है यह व्यक्ति किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित है। ऐसे में कोरोना के कारण इनकी मौत हुई है।

विज्ञापन

 

प्रदेश में इस समय करीब 13 सौ कोरोना के एक्टिव मामले हैं। प्रतिदिन प्रदेश में डेढ़ सौ नए मामले दर्ज हो रहे हैं, इनमें कोई लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है और तीन चार दिन के बाद यह लोग ठीक भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि वैक्सीन लगाने से कोरोना के मामलों में कमी आई है। कोरोना को लेकर जिन जिलों में ज्यादा मामले आ रहे थे, वहां ज्यादा स्टाफ तैनात किया गया था, कुछेक कर्मियों को वापस बुलाने पर विचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed