नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू का कहर, पांचवीं मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में स्वाइन फ्लू का कहर थम नहीं रहा। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में एक और महिला मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। अब तक 26 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू के 94 संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं।
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने कहा कि रामपुर की महिला (34) को चार दिन पहले गंभीर हालत में यहां लाया गया था। समय रहते इनका उपचार शुरू हो जाता तो जान बच सकती थी। शिमला जिला में स्वाइन फ्लू से यह पहली मौत है।
डलहौजी कैंट में सैनिक की पत्नी को भी स्वाइन फ्लू
उन्होंने बताया कि सोमवार को सात मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें तीन बिलासपुर और एक आनी से है। उधर, टांडा अस्पताल के एमएस डॉ. दिनेश सूद ने बताया कि टांडा में पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मामला पॉजिटिव पाया गया है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में छह मरीज इलाज करवा रहे हैं। उधर, चंबा के डलहौजी कैंट में एक सैनिक की पत्नी में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस 33 वर्षीय महिला को 17 फरवरी को सैन्य अस्पताल डलहौजी में दाखिल किया गया था। तबीयत में सुधार न हुआ तो 19 फरवरी को सैन्य अस्पताल पठानकोट रेफर किया गया।