{"_id":"5ff6fe142a0444593d3d63f0","slug":"dead-pigeons-found-at-mp-kishan-kapoor-s-house-in-dharamshala-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद किशन कपूर के घर में मृत कबूतर मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद किशन कपूर के घर में मृत कबूतर मिलने से मचा हड़कंप
Thu, 07 Jan 2021 06:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Jan 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
सांसद के घर मृत मिला कबूतर।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की पौंग झील में फैले एच5एन1 यानी बर्ड फ्लू के चलते कई क्षेत्रों में मांस, मछली और अंडों पर प्रतिबंध लग गया है। वहीं गुरुवार को चंबा-कांगड़ा सांसद किशन कपूर के घर में मृत कबूतर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे ही कपूर के परिवार ने घर के आंगन में मरा हुआ कबूतर देखा तो इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी। वहीं विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की। विभाग की टीम मृत कबूतर को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
उधर, सांसद किशन कपूर के बेटे शाश्वत कपूर ने बताया कि उन्होंने गुरुवार सुबह कबूतर को उनके घर के आंगन में मरा हुआ देखा। जिसके बाद तुरंत पशुपालन विभाग को जानकारी दी गई। वहीं पशुपालन विभाग जिला कांगड़ा के उप निदेशक डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि मृत कबूतर की सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पक्षी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन