फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dead body of a middle aged man found in Chamyana under suspicious

Shimla News: चम्याणा में संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव, पेट पर थे चाकू के पांच घाव

Mon, 29 May 2023 11:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 May 2023 11:16 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी शिमला में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान दुनी चंद (53) पुत्र स्व. मान दास, गांव गढ़ेरी तहसील सुन्नी शिमला ग्रामीण निवासी के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Dead body of a middle aged man found in Chamyana under suspicious
व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान दुनी चंद (53) पुत्र स्व. मान दास, गांव गढ़ेरी तहसील सुन्नी शिमला ग्रामीण निवासी के तौर पर हुई है। दुनी चंद दर्जी था। इसके पेट पर चाकू के करीब पांच घाव मिले हैं। सूचना पर एएसपी सुनील नेगी ने मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल से एक चाकू भी कब्जे में लिया है। अब जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि दुनीचंद ने खुद को चाकू से मारा या उसकी हत्या की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला है। उपनगर ढली के चम्याणा क्षेत्र में यह घटना सामने आई है। सोमवार सुबह दुनी चंद कमरे में मृत पड़ा मिला। यह भट्ठाकुफर क्षेत्र में 20 सालों से कपड़े सिलने का काम करता था।

विज्ञापन


मौजूदा समय में किराये के मकान में अकेले रहता था। बीते पांच दिन से वह दुकान पर नहीं गया था। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पड़ोसी कमरा खुला देखकर अंदर गए तो होश उड़ गए। दुनी चंद खून से लथपथ हालत में पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम ने भी मौके से फिंगर प्रिट लिए हैं। साथ में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल, ढली थाना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। उधर, एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि से यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। व्यक्ति मानसिक तौर पर परेशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। घटना से जुड़े हर पहुलओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed