फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dead bodies of woman and children found in rotten condition in the cowshed at mandi himachal

Mandi Himachal: गोशाला में महिला और बच्चे के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले

Sat, 21 May 2022 11:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 May 2022 11:08 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार शव करीब 25 दिन पुराने हैं। मृतक महिला की आयु  25 से 30 साल लग रही है। वहीं, बच्चा करीब एक साल का है। जिसके शव को जानवरों ने नोच खाया है। एक हिस्सा गोशाला में मिला है और दूसरा उससे कुछ दूरी पर।  

विज्ञापन
dead bodies of woman and children found in rotten condition in the cowshed at mandi himachal
महिला व बच्चे के शव मिले(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के पांच किमी दूर स्कोर के बुलाला के पास गोशाला में क्षत-विक्षत हालत में महिला और बच्चे के शव मिले हैं। गोशाला स्कोर-कमांद सड़क से करीब 50 मीटर दूर सुनसान स्थान पर है। शनिवार देर शाम कुछ लोग वहां से गुजरे तो उन्हें दुर्गंध आई। जब गोशाला में जाकर अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए।  बुरी तरह से गल चुका महिला का शव गोशाला के नीचे पड़ा था और साथ ही बच्चे का आधा शरीर उससे दूर पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। रविवार को नेरचौक मेडिकल कालेज में शवों का पोस्टमार्टम होगा। घटना की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। पुलिस के अनुसार शव करीब 25 दिन पुराने हैं। मृतक महिला की आयु  25 से 30 साल लग रही है। वहीं, बच्चा करीब एक साल का है। जिसके शव को जानवरों ने नोच खाया है। एक हिस्सा गोशाला में मिला है और दूसरा उससे कुछ दूरी पर।

विज्ञापन


 जहां शव मिले हैं, वहां आसपास कोई आबादी भी नहीं है। गोशाला का भी अरसे से इस्तेमाल नहीं हुआ है। उस रास्ते से बड़ा कम लोगों का आना-जाना होता है। दोनों की मौत कैसे हुई? क्या दोनों को मारकर कोई वहां छोड़ गया है? पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। महिला और बच्चे की पहचान अभी पुष्ट नहीं हो सकी है। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई होगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक महिला कुल्लू जिले की है और वह स्कोर में साथ किसी व्यक्ति के पास रह रही थी। मरने वाले दोनों मां बेटा हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed