अमर उजाला की खबर का असर: कब्जाधारियों संग पार्टी करने वाले अफसरों को नोटिस जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनभू्मि पर अतिक्रमण करने वाले आरोपियों संग पार्टी करने वाले राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। डीसी शिमला ने पार्टी में मौजूद अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इनसे पूछा कि सरकारी गेस्ट हाउस में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के साथ बैठने की क्या जरूरत थी?
इनके जवाब आने के बाद डीसी की ओर से इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाएगी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी के निर्देश पर बुधवार को एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नए सिरे से जांच की।
फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, रेस्ट हाउस के चौकीदार सहित करीब 15 लोगों के बयान लिए गए हैं। अब तक की जांच में पटवारी की मौत की वजह गिरना बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पांदली पंचायत में नई सड़क के लिए भूमि का संयुक्त निरीक्षण होना था।
इसमें राजस्व विभाग के अलावा पीडब्ल्यूडी, वन महकमे के अधिकारी, कर्मी और जिन लोगों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाना था, वे लोग शामिल थे। शाम करीब 4:30 बजे टीम ने करीब दो किलोमीटर जगह का निरीक्षण किया।
क्या कहते हैं राजस्व अधिकारी
इस बीच ग्राम पंचायत प्रधान ने टीम के लोगों से आग्रह किया कि पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में खाना खा कर चले जाना। मौके पर किए निरीक्षण की रिपोर्ट भी रेस्ट हाउस में ही तैयार की। पार्टी में वे लोग भी शामिल हो गए जिन पर वन भूमि पर अतिक्रमण के गंभीर आरोप हैं। रात करीब साढ़े नौ बजे लोग निकलने लगे।
इसी बीच पटवारी संदीप और पूर्व उपप्रधान संतोष आपस में बात करते जैसे ही गले मिलने लगे तो वे दोनों खिड़की से बाहर गिर गए। इसके बाद इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। करीब रात एक बजे संदीप और संतोष को दाखिल किया गया। करीब रात 2:50 बजे पटवारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। संतोष का इलाज चल रहा है।
नायब तहसीलदार विपिन वर्मा ने बताया कि पांदली पंचायत प्रधान के आग्रह पर रेस्ट हाउस में रात को खाना खाने के बाद जब घर जा रहे थे तो यह हादसा हो गया। वन भूमि पर जिन्होंने अतिक्रमण किया है, उनका इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है। अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर दिए हैं। पटवारी संदीप एसआईटी का सदस्य नहीं था। उसके तहत आने वाले इलाके में किसी दूसरे कानूनगो और पटवारी की डयूटी लगाई गई थी।
एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि दोबारा नए सिरे से जांच की गई। पार्टी में मौजूद अधिकांश लोगों के बयान ले लिए गए हैं। अब तक की जांच में मौत की वजह गिरना ही लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।