{"_id":"5cc83350bdec22077b456fd8","slug":"date-of-application-for-the-entrance-examination-of-technical-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विवि ने बढ़ाई प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी विवि ने बढ़ाई प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि
Tue, 30 Apr 2019 05:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Apr 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने यूजी और पीजी कोर्स के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की तारीख को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक विद्यार्थी बीटेक, बी-फार्मेसी, बीसीए, होटल मैनेजमेंट और बीबीए के लिए विद्यार्थी 2 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले 28 अप्रैल तक ही आवेदन करने की सुविधा थी। एम-फार्मेसी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमबीए और एमसीए के लिए 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल थी। बता दें कि तकनीकी विवि के अधीन प्रदेश भर में चल रहे सभी महाविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। तकनीकी विवि के डीन अकादमिक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. कुलभूषण चंदेल ने बताया कि विद्यार्थियों की उत्साह को देखते हुए विवि ने आवेदन तिथियों को बढ़ाया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इन प्रवेश परीक्षाओं में भाग ले सकें।
विज्ञापन