फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   darshan of 12 jyotirlingas will be together in first shivdham of himachal

हिमाचल के पहले शिवधाम में एक साथ होंगे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

Mon, 22 Feb 2021 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
darshan of 12 jyotirlingas will be together in first shivdham of himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कांगणीधार में हिमाचल प्रदेश के पहले शिवधाम में एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूपों के दर्शन होंगे। इससे मंडी में धार्मिक पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 27 फरवरी को शिवधाम की आधारशिला रखेंगे। इसी दिन मंडी शहर के यू-ब्लॉक में बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग और शहर के साथ बनने वाली अनाज मंडी का भी शिलान्यास किया जाएगा। सीएम ने मंडी दौरे के दौरान यह जानकारी दी। शिवधाम के निर्माण का एलान सीएम जयराम ठाकुर ने वर्ष 2019 के वार्षिक बजट में किया था।

विज्ञापन


इसके लिए बजट का प्रावधान भी कर  दिया गया है। शिवधाम का निर्माण शहर के साथ लगते कांगणीधार में किया जाएगा। इसके निर्माण में फॉरेस्ट क्लीयरेंस बड़ी बाधा थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से प्रदेश को जो राहत मिली है, उसमें शिवधाम भी शामिल है। इसके लिए 9.5 हेक्टेयर भूमि को वन विभाग ने पर्यटन विभाग के नाम कर दिया है। शिवधाम को पर्यटन की दृष्टि से बनाया जाएगा, जिससे मनाली की तरफ जाने वाले पर्यटकों को मंडी में कुछ समय के लिए रोका जा सके और शिवधाम के दर्शन करवाए जा सकें। शिवधाम में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूपों के दर्शन करवाए जाएंगे। शिवधाम में पर्यटकों के रहने और खाने की भी उचित व्यवस्था होगी।

विज्ञापन

शिमला में बैठक कर लेंगे जीएसटी के सरलीकरण पर फैसला: जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला में बैठक कर जीएसटी सरलीकरण और मार्केट फीस हटाने पर फैसला लिया जाएगा। सोमवार को मंडी के निजी होटल में प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में सीएम ने व्यापारियों को शिमला आने का न्योता दिया। इस दौरान कारोबारियों ने सीएम के समक्ष जीएसटी का सरलीकरण और एक फीसदी मार्केट फीस हटाने की मांग रखी। आए दिन जीएसटी में हो रहे बदलाव पर रोक लगाने और इस एक्ट में व्यापारी की संपत्ति को अटैच करने का प्रावधान भी समाप्त करने की गुहार लगाई। सीएम ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। सीएम ने प्रदेश व्यापार मंडल से आह्वान किया कि पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम 50 वर्षों के उपलक्ष्य में एक सम्मेलन करवाया जाए।

इसके माध्यम से 50 वर्षों के सूबे के व्यापारिक इतिहास के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए। प्रदेश के विकास में व्यापारी वर्ग का भी अहम योगदान रहा है। 50 वर्ष पहले व्यापार किन चुनौतियों के साथ होता था। इस दौरान किस तरह इस क्षेत्र में प्रगति हुई है, इन सभी बातों को सम्मेलन के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए। भावी युवा पीढ़ी को व्यापारी वर्ग के इतिहास के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुमेश शर्मा के अलावा ऊना से राकेश कालिया, बिलासपुर से नगीन चंद्र पाल और महिपाल सांख्यान, सोलन से मुकेश गुप्ता, मंडी से राजा महेंद्रू आदि मौजूद रहे। इससे पहले पहले सीएम ने मंडी रियासत के राजपरिवार के मुखिया स्वर्गीय राजा अशोक सेन के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया। इसके बाद क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी के लोगो का भी विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed