फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Danveer Doctor Kanwar: First donated property worth crores of rupees, now will donate body

दानवीर डॉ. कंवर: पहले करोड़ों रुपये की संपत्ति की दान, अब करेंगे देहदान

Fri, 15 Nov 2024 09:59 AM IST
Krishan Singh पंकज राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)
पंकज राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Nov 2024 09:59 AM IST
सार

 स्वास्थ्य विभाग में तीन जनवरी 1977 में बतौर चिकित्सक ज्वाइन करने वाले फिजिशियन डॉ. कंवर ने लगातार 33 वर्षों तक सेवाएं दीं। 

विज्ञापन
Danveer Doctor  Kanwar: First donated property worth crores of rupees, now will donate body
डाॅ. राजेंद्र कंवर - फोटो : संवाद

विस्तार

 60 करोड़ की संपत्ति सरकार को दान करने वाले नादौन के जोलसप्पड़ निवासी डाॅ. राजेंद्र कंवर ने अब देहदान का निर्णय लिया है। साल 2021 में सरकार को अपनी संपत्ति दान कर दी थी। खास बात यह है कि 72 वर्ष की आयु में चंद रुपये में वह घर पर ही मरीजों का उपचार कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में तीन जनवरी 1977 में बतौर चिकित्सक ज्वाइन करने वाले फिजिशियन डॉ. कंवर ने लगातार 33 वर्षों तक सेवाएं दीं। उन्होंने अपनी व धर्मपत्नी की चल-अचल संपत्ति जुलाई 2021 में सरकार के नाम कर दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HP Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 16 नवंबर को, कई अहम फैसले होंगे
विज्ञापन


अब देहदान के फैसले से सबके लिए मिसाल पेश की है। डॉ. कंवर ने बताया कि पत्नी कृष्णा कंवर का छह दिसंबर 2020 को देहांत हुआ था। पत्नी के देहांत के पूर्व ही उन्होंने देहदान का निर्णय ले लिया था। हमारी कोई भी संतान नहीं है। दोनों ने सहमति से दो मंजिला बंगला, पांच कनाल पांच मरला जमीन, आभूषण, बंगले में रखा फर्नीचर मृत्यु के बाद सरकार को देने का निर्णय लिया। डॉ. कंवर ने देहदान को लेकर डॉ. राधा कृष्ण मेडिकल कॉलेज में लिखित आवेदन के तहत अपनी सहमति दी थी। एनाटॉमी विभाग ने भी पहचान पत्र जारी कर दिया है। उनकी संपत्ति मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed