{"_id":"5b991367867a557ed1018860","slug":"dalit-shoshan-mukti-manch-statement-over-kedar-jindan-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदार जिंदान के परिवार से किए वायदे पूरे नहीं किए तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदार जिंदान के परिवार से किए वायदे पूरे नहीं किए तो होगा आंदोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 12 Sep 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित शोषण मुक्ति मंच ने प्रदेश सरकार से वकील केदार जिंदान के परिवार से किए वायदे को जल्द पूरे करने की मांग की है। बुधवार को राजधानी शिमला में मंच की बैठक में फैसला लिया गया कि अगर 25 सितंबर तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 26 सितंबर को प्रदेश भर में प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य महासचिव लोकेंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है या नहीं तथा सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार को कैसे रोका जाए। इसको लेकर सरकार ने कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
मंच के अध्यक्ष परस राम ने कहा कि एससी, एससी एक्ट में शामिल प्रावधानों को मिलाकर केदार सिंह जिंदान के परिवार को 20 लाख रुपये शीघ्र दिए जाएं। केदार की पत्नी हेमलता को योग्यतानुसार नौकरी दी जाए। दोनों बेटियों को निशुल्क शिक्षा दी जाए।
विज्ञापन
केदार के पत्नी, बेटियों तथा परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। केदार की पत्नी को सरकारी मकान मुहैया करवाना तथा जब तक मकान नहीं मिलता तब तक किराये का प्रावधान किया जाए। सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।