{"_id":"5bab7d26867a557f365c30a1","slug":"dalit-shoshan-mukti-manch-protest-regarding-justice-for-kedar-singh-jindan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदान और वाटर गार्ड को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदान और वाटर गार्ड को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरा मंच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर के प्रसिद्ध दलित नेता केदार सिंह जिंदान और सरकाघाट के दलित कार्यकर्ता व वाटर गार्ड मान सिंह की मौत के विरोध में दलित शोषण मुक्ति मंच की जोगिंद्रनगर इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जोगिंद्रनगर बाजार में दलित उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी की। रैली की अगुवाई जोगिंद्रनगर इकाई संयोजक हीरामणि और सह संयोजक शेेर सिंह ने की।
विज्ञापन
धरने में कुशाल भारद्वाज, रविंद्र कुमार, संजय जंवाल, राजन और अन्य माकपा नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में 2 घंटे तक धरना दिया गया व जनसभा भी आयोजित की गई।बाद में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
दलित शोषण मुक्ति मंच की जोगिंद्रनगर कमेटी की मांग है कि केदार सिंह जिंदान के परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता, बच्चों को उच्च स्तर की नि:शुल्क शिक्षा सहित परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके अलावा सरकाघाट में दलित समुदाय से संबंधित वाटर गार्ड मान सिंह की हत्या की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर राकेश कुमार, हरदयाल, कृष्ण चंद, सुरजीत कुमार, रंगीलू राम, भगत राम, राजेंद्र कुमार, करण कुमार, रमेश चंद, पूर्ण चंद, नंदलाल, सुरजीत सिंह, ज्ञान चंद, कृष्णा, सुनीता सहित कई लोग मौजूद रहे।