{"_id":"5c8648acbdec22146b5eb41b","slug":"dalip-kayath-will-be-the-cpi-m-candidate-from-mandi-lok-sabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में दलीप कायथ होंगे मंडी से माकपा उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में दलीप कायथ होंगे मंडी से माकपा उम्मीदवार
Mon, 11 Mar 2019 05:08 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Mar 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। रामपुर बुशहर से संबंधित अधिवक्ता दलीप कायथ को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। दलीप कायथ वर्तमान में जिला परिषद शिमला में झाकड़ी वार्ड से सदस्य हैं।
विज्ञापन
माकपा के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने बताया कि मंडी से दलीप कायथ पार्टी प्रत्याशी बनाए गए हैं। पार्टी प्रदेश में सिर्फ एक लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ेगी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सीपीआई को समर्थन दिया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि, सीपीआई ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। उन्होंने बताया कि शिमला और कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट में भाजपा के खिलाफ काम किया जाएगा। दोनों सीटों पर माकपा किसे समर्थन देगी, जल्द इसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. ओंकार शाद ने बताया कि दलीप कायथ हिमाचल हाईकोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रेक्टिस कर रहे हैं। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दलीप कायथ के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल विफलता भरा रहा है। किसानों, बागवानों, मजदूरों और युवाओं की मोदी सरकार ने अनदेखी की है। इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी।