फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dadahu school running without renewal of recognition from one year

मान्यता का नवीनीकरण करवाए बिना चल रहा ददाहू स्कूल, औचक निरीक्षण में खुलासा

Thu, 07 Feb 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Dadahu school running without renewal of recognition from one year

विधानसभा बजट सत्र में डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू का मामला उठने के दूसरे ही दिन शिक्षा विभाग की टीम ने बस हादसे के एक महीने बाद बुधवार को औचक निरीक्षण किया। टीम को निरीक्षण के दौरान ढेरों खामियां मिली हैं।

विज्ञापन


स्कूल करीब एक साल से मान्यता का नवीनीकरण करवाए बिना चल रहा है। नर्सरी और केजी कक्षाओं के लिए मान्यता भी नहीं ली गई है। नौवीं और दसवीं कक्षा की मान्यता स्कूल शिक्षा बोर्ड पहले ही रद्द कर चुका है। स्कूल भवन भी पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


बच्चों के खेलने के लिए मैदान भी नहीं है। स्कूल में फायर उपकरणों का भी उचित प्रबंध नहीं पाया गया है। बताया जा रहा है कि मान्यता नवीनीकरण के आवेदन में खामियां होने पर स्कूल प्रबंधन को कई बार नोटिस भेजे गए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना होने के ठीक दस दिन बाद बीते 15 जनवरी को स्कूल की ओर से मान्यता के नवीनीकरण के लिए फिर से आवेदन किया गया है। जिला के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विपिन कुमार ने बताया कि स्कूल में कई खामियां पाई गई हैं।

अभिभावकों से सलाह करके वार्षिक परीक्षाओं का संचालन उनके अनुसार किए जाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के लिए स्कूल को मान्यता देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। 

एलकेजी, यूकेजी और नर्सरी में पढ़ रहे 98 बच्चे 

Dadahu school running without renewal of recognition from one year

डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में एलकेजी, यूकेजी व नर्सरी की तीन कक्षाएं गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही हैं। इन तीनों कक्षाओं में 98 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल के पास पुरानी मान्यता भी पहली से आठवीं कक्षा तक की ही है। नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी की मान्यता किसी भी विभाग या संस्था द्वारा नहीं दी गई है।

सवालों के घेरे में शिक्षा विभाग
एक साल तक मान्यता का नवीनीकरण किए बगैर स्कूल चलते रहने को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। जानकारों की मानें तो आरटीई के नियमानुसार सत्र शुरू होने से पहले ही मान्यता का नवीनीकरण होना चाहिए। अब सत्र पूरा होने को एक महीना ही रह गया है और स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण तक नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed