फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cyclists covered a distance of 84 km

Shimla News: साइकलिस्टों ने तय किया 84 किमी का सफर

Sat, 17 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cyclists covered a distance of 84 km
शिमला। माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता एमटीबी शिमला के 12वें संस्करण के दूसरे दिन साइकलिस्टों ने 84 किलोमीटर का सफर तय किया। यह साइकिलिस्ट ढली, पटगैहर, मुंडाघाट, डाक बंगला से होते हुए मशोबरा पहुंचे। हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (हस्तपा) राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने और युवाओं में साइकलिंग के प्रति रुचि पैदा करने के लिए यह प्रतियोगिता करवा रहा है। इस प्रतियोगिता में 28 शहरों और 20 राज्यों से आए 98 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 17 लड़कियां भी शामिल हैैं। हस्तपा के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि प्रतियोगिता का ट्रैक विशेष रूप से प्रतिभागियों की सहनशक्ति और कौशल की परीक्षा लेने के लिए डिजाइन किया है। इसमें जीप ट्रैक, घास के मैदान और क्रॉस कंट्री मार्ग शामिल हैं। बताया कि रविवार को 50 किलोमीटर की साइकलिंग प्रतियोगिता होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article